Sunday, 19 February 2017

वाह रे कानून

वाह भाई वाह
क्या कानून है तुम्हारा
क्या कानून है हमारा
जो लगाता है
12 बरस सिर्फ ये समझने में
कि कोई छात्र
कक्षा में था भी की नहीं

वाह भाई कानून
जब सारे लोग गवाही देते है
कुरआन और गीता की
कसमें भी खाते है
जब सारे सच भी
कमज़ोर पड़ जाते है
सिर्फ उसके धर्म के नाम पर
तब सच में होता है महसूस
कानून अँधा है

लेकिन ये कानून मेरा है
ये कानून तुम्हारा है
इस कानून की अंधे दांव पेच में
कहीं ना कहीं
इन्साफ कमज़ोर हो चूका है
ओ भाई कानून
जाग जा

( मोहम्मद रफ़ीक जो MA फाइनल का छात्र था । उसे 12 साल लगे ये साबित करने में कि वो बेगुनाह है । उसे दिल्ली ब्लास्ट में आरोपी बनाया गया था ।)

No comments:

Post a Comment