जी हां
मैं कर रहा था आपका इंतज़ार
अब ये मत पूछना क्यों
क्योंकि मैं खुद
नहीं जानता
मैं नहीं जानता
लेकिन ये जानता हूँ
कि तुम्हारे ना आने से
दिन ठहर जाता है
कि तुमसे बात ना करने से
लम्हा रुक जाता है
और हाँ
मैं नाराज़ भी था तुमसे
ये मत पूछना क्यों
क्योंकि मैं ख़ुद नहीं जानता
लेकिन ये जानता हूँ
कि तुमसे नाराज़ होना
मेरे लिए सारे दुनिया से
नाराज़ होना है
कि तुम्हारे साथ चलने से
लगता है कि सब साथ है
अब ये मत पूछना क्यों
क्योंकि मैं भी नहीं जानता
बस ये जानता हूँ कि
तुम होती हो तो अच्छा लगता है
No comments:
Post a Comment