मेरी प्यारी अमौर
मुझे खौफ नहीं
अब मिटने का
मुझे खौफ नहीं
अब तुमसे अलग होने का
खौफ था पहले
क्योंकि सोचा था मेरे बाद
तुम्हारा ख्याल कौन रखेगा
तुमसे दिलजोई कौन करेगा
तुम्हारी बातों पर बेवजह
कौन मुस्कुराएगा
लेकिन अब मुझे मिटने का
कोई खौफ नहीं
क्योंकि अमौर
तुम्हे कभी इस बात की परवाह नहीं
कि मेरा ख्याल कौन रखेगा
जब मैं लगातार
ज़िन्दगी और मौत की कशमकश में
उलझा रहा
तुम्हे कोई मतलब ना रहा
माना की मैं तुम्हारा प्यार नहीं
लेकिन दोस्ती के रिश्ते में
कोई भी शर्ते नहीं होती
कोई बंदिशें नहीं होती
कोई पहरेदार नहीं
लेकिन तुमने दोस्ती पर भी
हज़ार पहरे बिठाये
हर दिन आज़माइश ली
और आज जब मैं मिटने वाला हूँ
तुमने मुड़ के कभी
मेरी तरफ देखा भी नहीं
मुझे तुमसे नाराज़गी नहीं
हैरानी है
कि किस तरह एक पल में
सारे रिश्ते ताक पर रख दिए जाते है
मुझे सारी बातों का अफ़सोस है
लेकिन अब
मुझे खौफ नहीं
अब एक गुजारिश है तुमसे
मुझे दफनाने के लिए ज़रूर आना
मेरी प्यारी अमौर
क्योंकि इन सारी चीजों के बाद भी
मैं तुमसे उतनी ही
शिद्दत से प्यार करता हूँ
- तुम्हारे लिए
तुम्हारा आबशार
मुझे खौफ नहीं
अब मिटने का
मुझे खौफ नहीं
अब तुमसे अलग होने का
खौफ था पहले
क्योंकि सोचा था मेरे बाद
तुम्हारा ख्याल कौन रखेगा
तुमसे दिलजोई कौन करेगा
तुम्हारी बातों पर बेवजह
कौन मुस्कुराएगा
लेकिन अब मुझे मिटने का
कोई खौफ नहीं
क्योंकि अमौर
तुम्हे कभी इस बात की परवाह नहीं
कि मेरा ख्याल कौन रखेगा
जब मैं लगातार
ज़िन्दगी और मौत की कशमकश में
उलझा रहा
तुम्हे कोई मतलब ना रहा
माना की मैं तुम्हारा प्यार नहीं
लेकिन दोस्ती के रिश्ते में
कोई भी शर्ते नहीं होती
कोई बंदिशें नहीं होती
कोई पहरेदार नहीं
लेकिन तुमने दोस्ती पर भी
हज़ार पहरे बिठाये
हर दिन आज़माइश ली
और आज जब मैं मिटने वाला हूँ
तुमने मुड़ के कभी
मेरी तरफ देखा भी नहीं
मुझे तुमसे नाराज़गी नहीं
हैरानी है
कि किस तरह एक पल में
सारे रिश्ते ताक पर रख दिए जाते है
मुझे सारी बातों का अफ़सोस है
लेकिन अब
मुझे खौफ नहीं
अब एक गुजारिश है तुमसे
मुझे दफनाने के लिए ज़रूर आना
मेरी प्यारी अमौर
क्योंकि इन सारी चीजों के बाद भी
मैं तुमसे उतनी ही
शिद्दत से प्यार करता हूँ
- तुम्हारे लिए
तुम्हारा आबशार
No comments:
Post a Comment