अब दूरियाँ ही बेहतर है
जब रिश्ते बोझिल हो जाए
और जब बातें भी ख़त्म हो जाए
जब एकतरफा प्रयास से थक जाए
और हर वक़्त नासूर बन जाए
तब दूरियां ही बेहतर है
हाँ मैं शायद इस दूरी के बाद
मर जाऊं
लेकिन ये रिश्ता मुझे
जिंदा भी तो नहीं रख रही
हर पल घुट घुट के मौत
रिश्तों के कश्मकश में उलझा
इसी लिए
अब दूरियां ही बेहतर है
तुम्हारे लिए ये दूरियां
सबसे अच्छी है
आपके लिए अब कोई परेशान नहीं होगा
ना आपको याद करेगा
मुमकिन होगा कि आपकी शक्ल
दुबारा नहीं देखे
और ये सब सुन कर भी
आपको कोई अफ़सोस नहीं
इस लिए अब दूरियां ही बेहतर है |
जी सही कहा. शायद दूरियां ही बेहतर होती हैं कभी कभी.
ReplyDelete