मुझे माफ़ कर दो
तुमसे प्यार करने के लिए
मुझे माफ़ कर दो
तुम्हारा हर पल ख्याल रखने के लिए
मुझे माफ़ कर दो
तुम्हारा हर वक़्त इंतज़ार करने के लिए
मुझे माफ़ कर दो
तुम्हारे लिए अच्छा बनने के लिए
मुझे माफ़ कर दो
हर वक़्त तुम्हारे याद में रहने के लिए
मुझे माफ़ कर दो
तुमसे बातें करने के लिए
मुझे माफ़ कर दो
तुम्हारे साथ बिताये हर लम्हे के लिए
मुझे माफ़ कर दो
ये सोचने के लिए कि सारी ज़िन्दगी तुम्हारे साथ बीते
मुझे माफ़ कर दो
लेकिन सिर्फ माफ़ी मांगने
से मेरे पापों का प्रायश्चित
नहीं होगा
इसलिए
अब अलविदा
क्योंकि मेरे पास रहने से
तुम्हे तकलीफ होती है
मेरे बातों से तुम्हे चुभन होती है
मेरे प्यार से तुम्हे नफरत होती है
इसलिए
अलविदा ..........
No comments:
Post a Comment