मुझे जलन होती है
जब ठंडी हवा का झोंका
तुम्हारे ज़ुल्फ़ों को
छेड़ता है
तब मुझे जलन होती है
उस हवा के झोंके से
जब फूल समझ कर
भँवरे मंडराते है
तुम्हारे आस पास
तब मुझे जलन होती है
जलन होती है उन भँवरों से
जब तुम्हारे कमर के बल पर
नदी मुड़ जाया करती है
तब मुझे जलन होती है
जलन होती है
उस नदी से
जब ये ज़मीन
चूमती है तुम्हारे पाँवों को
तो मुझे जलन होती है
जलन होती है
इस ज़मीन से
इतना इश्क़ करता हूँ तुम्हे
कि मुझे इस कुदरत से भी
जलन होती है
जब ठंडी हवा का झोंका
तुम्हारे ज़ुल्फ़ों को
छेड़ता है
तब मुझे जलन होती है
उस हवा के झोंके से
जब फूल समझ कर
भँवरे मंडराते है
तुम्हारे आस पास
तब मुझे जलन होती है
जलन होती है उन भँवरों से
जब तुम्हारे कमर के बल पर
नदी मुड़ जाया करती है
तब मुझे जलन होती है
जलन होती है
उस नदी से
जब ये ज़मीन
चूमती है तुम्हारे पाँवों को
तो मुझे जलन होती है
जलन होती है
इस ज़मीन से
इतना इश्क़ करता हूँ तुम्हे
कि मुझे इस कुदरत से भी
जलन होती है
No comments:
Post a Comment